सीएमआर आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
सीएमआर आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
सीएमआर आपूर्ति में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित कराने को लेकर सोमवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों और राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की प्रगति, लंबित मामलों तथा लक्ष्य प्राप्ति की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
डीएम ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों एवं राइस मिलरों को निर्देश दिया कि स्वीकृति आदेश के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत सीएमआर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मिलरों को लंबित सीएमआर की आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूरी करने तथा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप भारतीय खाद्य निगम और राज्य खाद्य निगम को चावल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में डीएम ने पैक्सवार लंबित सीएमआर का विस्तृत प्रतिवेदन तत्काल तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया, ताकि लंबित मामलों की प्रभावी निगरानी की जा सके। उन्होंने कहा कि अगली समीक्षा बैठक में संबंधित प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, पैक्स अध्यक्ष और राइस मिलर स्वयं उपस्थित रहेंगे। समन्वित प्रयास से निर्धारित अवधि के भीतर सरकार के लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने पर उन्होंने जोर दिया। बैठक में जिला खाद्य निगम, कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी तथा राइस मिलर मौजूद थे।
सखी वार्ता में छात्राओं को बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ किया जागरूक
रैयाम चीनी मिल संचालन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक किसानों का पंजीकरण कराने का निर्देश, डीएम ने गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान की समीक्षा की, पंचायत स्तर पर साप्ताहिक बैठक और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश