दरोगा की वर्दी पहनकर करता था चोरी, पटना जंक्शन पर फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार
दरोगा की वर्दी पहनकर करता था चोरी, पटना जंक्शन पर फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार
दरोगा की वर्दी पहनकर करता था चोरी, पटना जंक्शन पर फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /पटना
पटना जंक्शन पर रेल पुलिस (जीआरपी) ने दरोगा की वर्दी पहनकर यात्रियों को झांसा देकर चोरी करने वाले एक फर्जी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जहानाबाद कोर्ट के समीप रहने वाले रंजन कुमार के रूप में हुई है। वह नकली पुलिस पहचान पत्र और वर्दी का इस्तेमाल कर खुद को दरोगा बताता था तथा ट्रेनों में यात्रियों का विश्वास जीतकर उनके कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था।
जीआरपी के अनुसार आरोपी का मुख्य निशाना वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में सफर करने वाले यात्री थे। वह पहले यात्रियों से बातचीत कर उन्हें भरोसे में लेता, फिर दरोगा की वर्दी में अपनी तस्वीरें और फर्जी आईकार्ड दिखाकर खुद को पुलिस अधिकारी साबित करता था। मौका मिलते ही वह मोबाइल, लैपटॉप, गहने समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाता था। यदि किसी यात्री को उस पर संदेह होता तो वह पुलिसिया रौब दिखाकर उन्हें चुप करा देता था।
रेल पुलिस को आरोपी के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में एक पीड़ित यात्री ने उसका हुलिया पुलिस को बताया था। इसके आधार पर जीआरपी ने पटना जंक्शन पर निगरानी बढ़ा दी। शनिवार को संदिग्ध गतिविधि के दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसके पास से फर्जी पहचान पत्र समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
जीआरपी आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कि उससे पूछताछ में कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।
दरभंगा के बिरौल में जमीन विवाद, रंगदारी नहीं देने पर निर्माण कार्य तोड़ा, जान से मारने की धमकी
दो माह तक स्टेट हाईवे पर नहीं लगेगा टोल, पहले होगा ट्रैफिक सर्वे, कैमरों से होगी वाहनों की गिनती, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर तय होंगे टोल प्लाजा और वसूली की व्यवस्था