बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी हुई बोलेरो लखीसराय जिले से किया बरामद

दीपक कुमार/ गायघाट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी अनुसंधान का परिचय देते हुए वाहन चोरी के मामले में थानेदार राजकुमार गौतम ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के बेनीबाद थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक बोलेरो गाड़ी को पुलिस ने ऑपरेशन ‘चेतक’ के अंतर्गत जिले के बाहर लखीसराय से सकुशल बरामद कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पूर्व बेनीबाद थाना क्षेत्र से अपराधियों ने एक बोलेरो वाहन की चोरी कर ली थी। वाहन मालिक द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया।

एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन ‘चेतक’ टीम सक्रिय हुई और वैज्ञानिक अनुसंधान व तकनीकी साक्ष्यों (Technical Surveillance) के आधार पर वाहन की लोकेशन को ट्रेस किया गया।

लखीसराय में मिली कामयाबी
पुलिस की टीम ने सुराग मिलते ही लखीसराय जिले में छापेमारी की।

टीम के अथक प्रयासों से चोरी की बोलेरो को बरामद कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वाहन को चोरी कर लखीसराय तक पहुँचाने में कौन-कौन से अपराधी शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद से वाहन चोर गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

मुजफ्फरपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए उचित सावधानी बरतें।

पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार ‘ऑपरेशन चेतक’ अभियान चला रही है, ताकि शहर और ग्रामीण इलाकों को सुरक्षित रखा जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।