सुपौल बाजार में नकली ‘तुलसी’ (जर्दा) उत्पाद की बिक्री, तीन दुकानों पर छापेमारी,एफआईआर दर्ज

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

दरभंगा जिले के सुपौल बाजार में नकली तुलसी (जर्दा) की बिक्री के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एक निजी कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव द्वारा दी गई शिकायत और सूचना के आधार पर पुलिस ने बाजार की कई दुकानों में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली ‘तुलसी’ उत्पाद बरामद किए हैं।
दिल्ली से आये कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार, उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सुपौल बाजार क्षेत्र में कुछ दुकानदार कंपनी के नाम का दुरुपयोग कर नकली तुलसी( जर्दा) उत्पाद बेच रहे हैं। अपनी जांच में पुष्टि होने के बाद, बिरौल पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम ने मास्टर चौक और बस स्टैंड के पास स्थित तीन विभिन्न दुकानों पर छापेमारी की। कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि जब्त किए गए तुलसी (जर्दा) को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। कुछ सैंपल जांच के अपने साथ ले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष चन्द्र मणि ने बताया कि कंपनी के एग्जीक्यूटिव के लिखित आवेदन पर तीन दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। जब्त किए गए तुलसी (जर्दा ) की असलियत क्या है वह जांच उपरांत ही पता चल पायेगा। फिलहाल दो दुकानदारों से पुछताछ की जा रही है।