ट्रक ने 11 केवी लाइन को किया क्षतिग्रस्त, विभाग को हुआ 23 हजार से अधिक का नुकसान

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, बिरौल दरभंगा।

नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के बिरौल (ग्रामीण) स्थित विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता ने बिरौल थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया है।
यह घटना 01 जुलाई 2026 की रात लगभग 8:52 बजे की है, जब एक ट्रक (वाहन संख्या- JH16J4145) द्वारा अम्बा बिजुलिया फीडर की 11 केवी लाइन को बैक करते समय क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इस घटना की जानकारी विभाग के मानव-बल श्री राम प्रवेश द्वारा दी गई। इस हादसे के कारण विभाग को कुल ₹23,112 की आर्थिक क्षति हुई है।
विद्युत विभाग ने संबंधित वाहन संख्या- JH16J4145 और उसके चालक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिरौल थाना में एफआईआर कर लिया गया है। जिसमें बीएनएस 2023 की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। एएसआई अनिल कुमार को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।