कोसी रेंज में दलाली सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित, वायरल वीडियो के बाद DIG की बड़ी कार्रवाई; दलाल के लैपटॉप से मिलीं गोपनीय केस डायरियां, विभागीय व कानूनी जांच शुरू
कोसी रेंज में दलाली सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित, वायरल वीडियो के बाद DIG की बड़ी कार्रवाई; दलाल के लैपटॉप से मिलीं गोपनीय केस डायरियां, विभागीय व कानूनी जांच शुरू
कोसी रेंज में दलाली सिंडिकेट का बड़ा खुलासा, SHO समेत 10 पुलिसकर्मी निलंबित,
वायरल वीडियो के बाद DIG की बड़ी कार्रवाई; दलाल के लैपटॉप से मिलीं गोपनीय केस डायरियां, विभागीय व कानूनी जांच शुरू
दस्तक 7 मीडिया /सहरसा
कोसी प्रक्षेत्र में पुलिस अनुसंधान को प्रभावित करने और दलाली के गंभीर आरोपों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष ने सलखुआ थाना अध्यक्ष (SHO) समेत सहरसा, सुपौल और मधेपुरा के 10 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो और उसके बाद हुई जांच के आधार पर की गई।
जांच के दौरान सहरसा जिले के बहुरउवा गांव निवासी कथित दलाल सतीश कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक लैपटॉप, तीन थानों की पुलिस अनुसंधान से जुड़ी कई गोपनीय फाइलें और केस डायरियां बरामद हुई हैं। आरोप है कि वह अवैध रूप से थाने में बैठकर केस डायरी लिखता था और मामलों को प्रभावित करने के लिए लोगों से पैसे की वसूली करता था।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी मादक पदार्थों के एक सिंडिकेट के संचालन में भी संलिप्त था। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी जांच के भी निर्देश दिए हैं।
इस कार्रवाई को कोसी रेंज में पुलिस महकमे के भीतर दलाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और दोषी पाए जाने वाले अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पेट्रोल पंप में 90 लाख रुपये के गबन का आरोप, मैनेजर पर एफआईआर; बैंक खाते, संपत्ति और मनी ट्रेल की होगी जांच, लहेरियासराय के पेट्रोल पंप संचालक ने लगाया गंभीर आरोप, सीसीटीवी फुटेज और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू
राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: दो और अधिकारियों पर गिरी गाज, अब तक 62 पर एक्शन, सरकारी डीजल के दुरुपयोग, फर्जी दाखिल-खारिज और लापरवाही के आरोप सही पाए गए; विभाग की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई