मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस और शांति समिति के सदस्य सम्मानित

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को फैजान-ए-मुस्तफा कमिटी की ओर से नगर पंचायत भरवाड़ा के रजा चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दोनों समुदाय के लोगों की मौजूदगी में शांति समिति के सदस्यों ने सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन और सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के साथ शांति समिति के सदस्यों को मिथिला के परंपरा अनुसार पाग चादर माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ टू एसके सुमन ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार अमन-चैन के साथ संपन्न होना पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय का नतीजा है। ताजिया जुलूस से लेकर सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहे। इसमें शांति समिति, जनप्रतिनिधियों और दोनों समुदाय के प्रबुद्धजनों की अहम भूमिका रही। सिंहवाड़ा पुलिस आगे भी इसी तरह आपसी भाईचारे के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। आप सबके सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। सम्मान समारोह में उप प्रमुख साजिद मुजफ्फर बबलू, पूर्व सरपंच नंदकिशोर साह, स्वर्णकार संघ के संरक्षक शंभु ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि पप्पू ठाकुर, इजहार आलम मुन्ना, अतीक अहमद, सैफ खान, मुबारक हुसैन उर्फ प्यारे, अहमद अली तमन्ने, खेसाल अहमद समेत बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी लोगो ने मौके पर एकता और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।