बेंगलुरु से सकुशल मिला लापता गौरव, सिंहवाड़ा पुलिस ने मां की गोद में लौटाया बेटा,बाबा बटेश्वरस्थान मंदिर परिसर से हुआ था लापता, सीसीटीवी जांच और दूसरे राज्य की पुलिस के सहयोग से मिली बड़ी सफलता

दस्तक 7मीडिया ,सिंहबाड़ा /विजय ठाकुर
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित बाबा बटेश्वरस्थान मंदिर परिसर से लापता हुए 14 वर्षीय गौरव कुमार को सिंहवाड़ा पुलिस ने बेंगलुरु से सकुशल बरामद कर गुरुवार को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे को सामने देखकर मां गुड़िया देवी की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। गौरव के घर लौटने की सूचना मिलते ही कटासा गांव में खुशी का माहौल छा गया।
जानकारी के अनुसार कटासा निवासी स्वर्गीय राकेश साह का पुत्र गौरव कुमार अचानक बाबा बटेश्वरस्थान मंदिर परिसर से लापता हो गया था। परिजनों की शिकायत पर सिंहवाड़ा थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक फुटेज में गौरव दरभंगा के मब्बी के पास पैदल कमतौल जाने वाली सड़क की ओर जाता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह वापस मब्बी की ओर लौटता भी नजर आया, लेकिन इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
इसी बीच 18 जून को सिंहवाड़ा थाना के सरकारी मोबाइल नंबर पर बेंगलुरु पुलिस का फोन आया। वहां एक बालक भटककर पहुंचा था, जिसने अपना नाम गौरव कुमार और पता सिंहवाड़ा बताया। सूचना मिलते ही सिंहवाड़ा पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और एएसआई कोमल कुमारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को बेंगलुरु रवाना किया।
बेंगलुरु में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस टीम गौरव को सकुशल लेकर सिंहवाड़ा थाना पहुंची, जहां मां-बेटे का भावुक मिलन देखने को मिला। बेटे को सीने से लगाते ही गुड़िया देवी की आंखें भर आईं और उन्होंने पुलिस टीम का धन्यवाद देते हुए कहा कि पुलिस की मेहनत से उनका परिवार फिर से पूरा हो गया।
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने कहा कि जनता के सहयोग, तकनीकी जांच और दूसरे राज्य की पुलिस के समन्वय से बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सका। यह पुलिस के लिए संतोष और खुशी का विषय है। इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।
भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित सुनवाई का रास्ता साफ, विशेष निगरानी न्यायालय के गठन का वकीलों ने किया स्वागत, दरभंगा में अधिवक्ताओं की बैठक, प्रमंडलीय मुख्यालय में विजिलेंस कोर्ट की मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद