भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित सुनवाई का रास्ता साफ, विशेष निगरानी न्यायालय के गठन का वकीलों ने किया स्वागत, दरभंगा में अधिवक्ताओं की बैठक, प्रमंडलीय मुख्यालय में विजिलेंस कोर्ट की मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित सुनवाई का रास्ता साफ, विशेष निगरानी न्यायालय के गठन का वकीलों ने किया स्वागत, दरभंगा में अधिवक्ताओं की बैठक, प्रमंडलीय मुख्यालय में विजिलेंस कोर्ट की मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
भ्रष्टाचार के मामलों में त्वरित सुनवाई का रास्ता साफ, विशेष निगरानी न्यायालय के गठन का वकीलों ने किया स्वागत,
दरभंगा में अधिवक्ताओं की बैठक, प्रमंडलीय मुख्यालय में विजिलेंस कोर्ट की मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता
बिहार प्रांत में भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध मुकदमे में त्वरित न्याय निर्णय के लिए सभी 9 प्रमंडल मुख्यालयों में विशेष निगरानी न्यायालय की स्थापना करने की घोषणा का स्वागत दरभंगा के अधिवक्ताओं ने किया है। वरीय अधिवक्ता जीतेन्द्र नारायण झा की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित वकीलों की बैठक में भष्ट्राचार के मामलों का शीध्र निपटारा सुनिश्चित करने और दोषियों को सजा सुनिश्चित करने वास्ते प्रमंडल मुख्यालय में विशेष निगरानी न्यायालय, 38 जिलों में निगरानी थाना और 107 अनुमंडलों में ओ० पी०(आऊट पोस्ट) की स्थापना की धोषणा किये जाने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वकीलों ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। दरभंगा प्रमंडलीय मुख्यालय में विजिलेंस कोर्ट गठन की मांग पुरानी थी। वरीय अधिवक्ता श्री झा ने कहा कि दरभंगा बार एशोसिएशन का अध्यक्ष नरेंद्र नारायण सिंहा श्रीवास्तव और महासचिव इन्द्र शेखर मिश्रा ने इस मांग को प्रमुखता से उठाई थी। बैठक में अरुण कुमार चौधरी, रमण जी चौधरी, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, अनिल कुमार मिश्रा, सुधीर कुमार चौधरी, हेमंत कुमार, संतोष कुमार सिंहा, बुलन कुमार झा,श्याम बिहारी राय, मायाशंकर चौधरी, विजय नारायण चौधरी, नितीश कुमार समेत कई वकील शामिल थे।
आपदा के समय जोखिम कम करने के लिए भवन निर्माण से पूर्व नक्शा स्वीकृत कराना अनिवार्य : कार्यपालक पदाधिकारी।
बेंगलुरु से सकुशल मिला लापता गौरव, सिंहवाड़ा पुलिस ने मां की गोद में लौटाया बेटा,बाबा बटेश्वरस्थान मंदिर परिसर से हुआ था लापता, सीसीटीवी जांच और दूसरे राज्य की पुलिस के सहयोग से मिली बड़ी सफलता