शिक्षा के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,
देवकुली स्थित द्रव्येश्वर नाथ महाविद्यालय में पंडित हरिनाथ मिश्र सभागार का लोकार्पण, बेनीपुर की ऐतिहासिक विरासत और मिथिला की संस्कृति की सराहना
दस्तक 7मीडिया /उत्तम सेन गुप्ता /गुड्डू राज

बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज, राज्य और देश के विकास की सबसे मजबूत नींव है। शिक्षा के बिना समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। वे शुक्रवार को बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के देवकुली स्थित द्रव्येश्वर नाथ महाविद्यालय परिसर में विधायक ऐच्छिक कोष से निर्मित पंडित हरिनाथ मिश्र सभागार के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

