आंगनवाड़ी केंद्र में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग, समाजसेवी ने CDPO को दिया आवेदन, पोषाहार गबन, बच्चों की उपस्थिति और केंद्र संचालन पर लगाए गंभीर आरोप
आंगनवाड़ी केंद्र में अनियमितता का आरोप, जांच की उठी मांग,
समाजसेवी ने CDPO को दिया आवेदन, पोषाहार गबन, बच्चों की उपस्थिति और केंद्र संचालन पर लगाए गंभीर आरोप
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बहादुरपुर प्रखंड की बाजीतपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 स्थित रघेपुरा आंगनवाड़ी केंद्र में कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को लेकर जांच की मांग उठी है। स्थानीय समाजसेवी डॉ. त्र्यंबकेश्वर कुमार उर्फ राजा पासवान ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) को लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र केवल कागजों पर संचालित हो रहा है। केंद्र पर बच्चों की नियमित उपस्थिति नहीं होती है और न ही उन्हें निर्धारित रूप से शिक्षण कार्य एवं पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी आरोप है कि सेविका द्वारा केंद्र का संचालन निर्धारित स्थल के बजाय अपने निजी आवास से किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में एक महिला अपने बच्चे का नामांकन कराने केंद्र पहुंची थी, जहां कथित रूप से सेविका एवं उनके पति द्वारा महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने का भी दावा किया गया है।
समाजसेवी ने पोषाहार मद की राशि में गबन, बच्चों को मिलने वाले पोशाक एवं अन्य सरकारी लाभों के वितरण में अनियमितता सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जाती है तथा उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
डॉ. त्र्यंबकेश्वर कुमार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मामला गरीब एवं असहाय बच्चों के अधिकारों से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
इस संबंध में शिकायत की प्रतिलिपि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (ICDS) एवं जिला पदाधिकारी, दरभंगा को भी भेजी गई है। अब प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं
शिक्षा के बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं : उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, देवकुली स्थित द्रव्येश्वर नाथ महाविद्यालय में पंडित हरिनाथ मिश्र सभागार का लोकार्पण, बेनीपुर की ऐतिहासिक विरासत और मिथिला की संस्कृति की सराहना
दरभंगा में 8 जुलाई को लगेगा जॉब कैंप, 50 पदों पर होगी भर्ती,10वीं, 12वीं व स्नातक पास अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग, चयनित युवाओं को पूरे बिहार में मिलेगा रोजगार