संध्या गश्ती में पुलिस को बड़ी सफलता, 376 नशीली टैबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

संध्या गश्ती के दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 376 पीस नशीली टैबलेट बरामद की है। इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार संध्या गश्ती के दौरान टेरी बाजार पावर हाउस के समीप संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान 376 पीस नशीली टैबलेट बरामद हुई। मौके से गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किलाघाट निरमंजन मोहल्ला, लहेरियासराय थाना निवासी पिंटू खान उर्फ जमाल खान (पिता–दौलत खान) तथा मुफ्ती मोहल्ला, कोतवाली थाना निवासी मो. अक्रम (पिता–मो. शौकत) के रूप में हुई।

कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर जब्त नशीली टैबलेट को अपने कब्जे में लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क की भी जांच कर रही है।