दरभंगा पुलिस के दो अवर निरीक्षकों को सम्मानपूर्ण विदाई, SSP ने शॉल व प्रशस्ति देकर सराहा योगदान
दरभंगा पुलिस के दो अवर निरीक्षकों को सम्मानपूर्ण विदाई, SSP ने शॉल व प्रशस्ति देकर सराहा योगदान
दरभंगा पुलिस के दो अवर निरीक्षकों को सम्मानपूर्ण विदाई, SSP ने शॉल व प्रशस्ति देकर सराहा योगदान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
पुलिस केंद्र दरभंगा में शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए दरभंगा जिला में कार्यरत पुलिस अवर निरीक्षक विजय चौधरी एवं पुलिस अवर निरीक्षक अंजर आलम के सम्मान में विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में दोनों अधिकारियों की वर्षों की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा सहित जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के सेवा काल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर विभाग की गरिमा बढ़ाई है।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा सेवांत लाभ के भुगतान से संबंधित प्रमाण-पत्र प्रदान किए। साथ ही उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सामाजिक जीवन में भी सक्रिय एवं प्रेरणादायी भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा कीं और उनके योगदान को विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बताया। पूरे कार्यक्रम का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सम्मान और गौरव से भरा रहा।