20 हजार रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के अवर सचिव गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा, 17 लाख रुपये के बकाया एरियर भुगतान के एवज में मांगी थी घूस, पटना में इस्कॉन मंदिर के पास हुई कार्रवाई
20 हजार रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के अवर सचिव गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा, 17 लाख रुपये के बकाया एरियर भुगतान के एवज में मांगी थी घूस, पटना में इस्कॉन मंदिर के पास हुई कार्रवाई
20 हजार रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के अवर सचिव गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथों दबोचा,
17 लाख रुपये के बकाया एरियर भुगतान के एवज में मांगी थी घूस, पटना में इस्कॉन मंदिर के पास हुई कार्रवाई
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग के वेतन सत्यापन कोषांग के अवर सचिव आमोद मिश्रा को ₹20 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पटना में इस्कॉन मंदिर के पास स्थित आयोग कार्यालय में की गई।
जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के बिहारशरीफ (नई सराय) निवासी उमा शंकर उमरेबी ने विजिलेंस से शिकायत की थी कि उनके करीब ₹17 लाख के बकाया एरियर के भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के बदले अवर सचिव आमोद मिश्रा ₹20 हजार रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत मिलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) श्याम बाबू प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम आरोपी को अपने साथ ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पटना के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 महिलाएं व एक युवक हिरासत में; होटल संचालक फरार, गुप्त सूचना पर गांधी मैदान थाना पुलिस की छापेमारी, व्हाट्सऐप के जरिए ग्राहकों से होती थी डील, शराब व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
भागलपुर जेल से रिहा युवक के कथित अपहरण व फर्जी एनकाउंटर साजिश मामले में डीजीपी -आईजी को हाईकोर्ट का नोटिस