पटना के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 महिलाएं व एक युवक हिरासत में; होटल संचालक फरार, गुप्त सूचना पर गांधी मैदान थाना पुलिस की छापेमारी, व्हाट्सऐप के जरिए ग्राहकों से होती थी डील, शराब व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
पटना के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 महिलाएं व एक युवक हिरासत में; होटल संचालक फरार, गुप्त सूचना पर गांधी मैदान थाना पुलिस की छापेमारी, व्हाट्सऐप के जरिए ग्राहकों से होती थी डील, शराब व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
पटना के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, 10 महिलाएं व एक युवक हिरासत में; होटल संचालक फरार,
गुप्त सूचना पर गांधी मैदान थाना पुलिस की छापेमारी, व्हाट्सऐप के जरिए ग्राहकों से होती थी डील, शराब व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद
दस्तक 7 मीडिया /पटना
राजधानी के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में चल रहे कथित देह व्यापार के अड्डे का पुलिस ने देर रात भंडाफोड़ किया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 10 महिलाओं तथा एक युवक को हिरासत में लिया गया है। मौके से शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। होटल संचालक पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, एक्जीबिशन रोड स्थित अभिषेक प्लाजा में संचालित ‘पटना डोरमेट्री’ होटल में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पश्चिमी पुलिस अधीक्षक संकेत कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर देर रात छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान होटल के एक कमरे से पांच महिलाएं, पांच युवतियां और एक युवक को हिरासत में लिया गया। सभी को पूछताछ के लिए गांधी मैदान थाना लाया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि होटल में ऑन-कॉल व्यवस्था के तहत ग्राहकों को बुलाया जाता था। व्हाट्सऐप पर युवतियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय किया जाता था।
पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि होटल में कुछ युवतियां स्थायी रूप से रहती थीं और पिछले करीब एक वर्ष से यह अवैध गतिविधि संचालित होने की आशंका है। हिरासत में लिया गया युवक जहानाबाद का रहने वाला बताया गया है।
पश्चिमी एसपी संकेत कुमार ने बताया कि होटल से मिली महिलाएं पश्चिम बंगाल, दिल्ली और बिहार की रहने वाली हैं तथा सभी बालिग हैं। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। फरार होटल संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।