जनता की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने शुरू की नई पहल, टोल फ्री नंबर जारी
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने शुरू की नई पहल, टोल फ्री नंबर जारी
जनता की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने शुरू की नई पहल, टोल फ्री नंबर जारी
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, बिरौल, दरभंगा।
जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। सांसद संजय कुमार झा ने एक नई पहल के तहत अपना टोल फ्री नंबर 1800-3456-423 जारी किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता तक पहुंचना और उनके सुझावों व समस्याओं को सीधे उन तक पहुंचाना है। आम नागरिक अपनी समस्याओं और सुझावों को सीधे संजय कुमार झा के आवासीय कार्यालय तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए उनके आवासीय कार्यालय हेल्पलाइन सेवा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कार्य करेगी।
जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद संजय कुमार झाने आश्वासन दिया है कि प्राप्त सभी सुझावों और समस्याओं के समाधान के लिए यथोचित प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने “सबको सुविधा, सबको सम्मान, राजनीति का बस यही है अरमान” का संदेश भी दिया है, जो उनकी कार्यशैली और लोक कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा के इस पहल से आम जनता में काफी खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: सभी 9 प्रमंडलों में बनेंगे विशेष निगरानी न्यायालय, हर जिले में होगा विजिलेंस थाना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सतर्कता जागरूकता दिवस पर की घोषणा, कहा- मंत्री, विधायक या अधिकारी, कोई भी भ्रष्टाचार में लिप्त मिला तो नहीं बख्शा जाएगा