राजस्व महाअभियान में तेजी लाने के निर्देश, 3 से 5 जुलाई तक युद्धस्तर पर निपटेंगे म्यूटेशन-बंटवारा के आवेदन
राजस्व महाअभियान में तेजी लाने के निर्देश, 3 से 5 जुलाई तक युद्धस्तर पर निपटेंगे म्यूटेशन-बंटवारा के आवेदन
राजस्व महाअभियान में तेजी लाने के निर्देश, 3 से 5 जुलाई तक युद्धस्तर पर निपटेंगे म्यूटेशन-बंटवारा के आवेदन
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को एनआईसी, दरभंगा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदर एवं बेनीपुर अनुमंडल के सभी अंचलाधिकारियों, राजस्व अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने उत्तराधिकार (म्यूटेशन) एवं बंटवारा से संबंधित राजस्व महाअभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि राजस्व महाअभियान के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का 3, 4 एवं 5 जुलाई को युद्धस्तर पर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को अभियान अवधि में प्रत्येक आवेदन की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने राजस्व कर्मचारियों से कहा कि आवेदनों का सत्यापन एवं आवश्यक अभिलेखों की जांच समय पर पूरी करें, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन हो सके और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
टीबी मुक्त भारत अभियान में तेजी, डीएम ने रोज 4500 स्क्रीनिंग का दिया लक्ष्य,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश, ओपीडी मरीजों की भी जांच सुनिश्चित करने को कहा
दरभंगा, बिरौल और बेनीपुर अनुमंडल में केंद्रीय विद्यालय की मांग तेज, जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को लिखा पत्र, गौड़ा बौराम और बेनीपुर विधानसभा के विधायक ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से किया है आग्रह