प्रभारी विशेष न्यायाधीश आदिदेव की अदालत का सख्त संदेश ,50 मामलों में 69 अभियुक्तों को दंड
प्रभारी विशेष न्यायाधीश आदिदेव की अदालत का सख्त संदेश ,50 मामलों में 69 अभियुक्तों को दंड
प्रभारी विशेष न्यायाधीश आदिदेव की अदालत का सख्त संदेश ,50 मामलों में 69 अभियुक्तों को दंड
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
दरभंगा जिला के उत्पाद अधिनियम की अदालत के प्रभारी विशेष न्यायाधीश आदिदेव की अदालत ने गत जून माह में 50 आपराधिक मामले में 69 आरोपियों को सजा सुनाई है। उत्पाद के अपर विशेष लोक अभियोजक हेमंत कुमार ने बताया कि उन्हें 13 मामले में 50 अभियुक्तों को अर्थदंड की सजा मुकर्रर कराने और 50 हजार रुपये अर्थदंड की वसूली कराने में सफलता मिली ।वहीं उत्पाद के स्पेशल एपीपी मनोज कुमार मनमौजी ने बताया कि उन्हें 37 मामले में 44 अभियुक्तों को अर्थदंड की सजा कराने और सजायाफ्ता से 1 लाख 8 हजार 500 रुपये की वसूली कराने में सफलता मिली। उत्पाद न्यायालय के प्रभारी विशेष न्यायाधीश आदिदेव की अदालत से उत्पाद मामले में एकमात्र जून महिना में 50 मामले में 69 अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए एक लाख अठावन हजार पांच सौ रुपया अर्थदंड की वसूली किये जाने की सर्वत्र चर्चा हो रही है।