दरभंगा :स्टेट हाईवे पर तीन पहिया वाहन पलटी,फिर भी ऑटो का अवैध परिचालन जारी, विभाग और यातायात पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
दरभंगा :स्टेट हाईवे पर तीन पहिया वाहन पलटी,फिर भी ऑटो का अवैध परिचालन जारी, विभाग और यातायात पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
दरभंगा :स्टेट हाईवे पर तीन पहिया वाहन पलटी,फिर भी ऑटो का अवैध परिचालन जारी, विभाग और यातायात पुलिस की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
दस्तक 7 मिडिया,बिरौल/बेनीपुर, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल, बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यहां के विभिन्न स्टेट हाईवे पर अवैध रूप से तीन पहिया ऑटो रिक्शा का परिचालन धड़ल्ले से जारी है, जिससे न केवल आम जनता की सुरक्षा खतरे में है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है।बीते दिन स्टेट हाईवे 56 पर शिवनगर घाट के निकट तीन पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, उस पर सवार सभी चार लोग जख्मी हो गये। बावजूद इस पर अंकुश लगाने में प्रशासन विफल साबित हो रही है।
विभागीय सूत्रों और यातायात विशेषज्ञों के अनुसार, तीन पहिया वाहनों का नेशनल हाईवे (NH) अथवा स्टेट हाईवे (SH) पर चलना नियमानुसार वर्जित है। इसके बावजूद, बिरौल और बेनीपुर के प्रमुख स्टेट हाईवे मार्गों पर इन ऑटो का कब्जा बना हुआ है। सबसे गंभीर बात यह है कि अधिकांश ऑटो संचालकों के पास परिचालन से संबंधित कोई भी वैध कागजात मौजूद नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, सड़क पर चलने वाले इन ऑटो में से ज्यादातर के पास आवश्यक रोड परमिट तक नहीं है। बिना परमिट के व्यावसायिक वाहनों का परिचालन करना न केवल गैर-कानूनी है, बल्कि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में बीमा या अन्य दावों को भी जटिल बना देता है। नक्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि जब इन वाहनों का स्टेट हाईवे पर चलना पूरी तरह प्रतिबंधित है और इनके पास कागजात भी नहीं हैं, तो फिर पुलिस और संबंधित विभाग इस पर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं? या किसी बड़ी घटना के इंतजार में है।