प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की डीएम ने की समीक्षा, पोर्टल पर समयबद्ध डाटा अपलोड का निर्देश
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की डीएम ने की समीक्षा, पोर्टल पर समयबद्ध डाटा अपलोड का निर्देश
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की डीएम ने की समीक्षा, पोर्टल पर समयबद्ध डाटा अपलोड का निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, मत्स्य, उद्योग तथा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की प्रगति, पोर्टल पर डाटा अपलोडिंग की स्थिति और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना से संबंधित सभी सूचनाओं एवं उपलब्धियों की प्रविष्टि पोर्टल पर समयबद्ध और शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले की रैंकिंग बेहतर बनी रहे और राज्य स्तर पर दरभंगा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसानों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
डीएम ने कृषि, उद्यान, मत्स्य, उद्योग एवं बैंकिंग क्षेत्र के अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना, आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रसार, स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ ने कृषि विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं जिला उद्यान पदाधिकारी नीरज कुमार झा, जिला मत्स्य पदाधिकारी अनुपम कुमार तथा जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक सुरुचि कुमारी ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं और प्रगति की जानकारी दी।
बैठक में सहायक समाहर्ता कल्पना रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना किसानों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है और इसके सफल संचालन से जिले के कृषकों को व्यापक लाभ मिलेगा।
राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध अतिक्रमण व पार्किंग हटेगी, हाईवे पेट्रोलिंग होगी मजबूत, डीएम-एसएसपी की संयुक्त बैठक में थानाध्यक्षों को निर्देश, एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के बीच ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने पर जोर
लंबित वारंट, ई-समन व केस डायरी पर SSP सख्त, कई थाना के PC प्रभारियों से मांगा स्पष्टीकरण