दरभंगा :घनश्यामपुर में बंद घर से मिला लापता व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
दरभंगा :घनश्यामपुर में बंद घर से मिला लापता व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
दरभंगा :घनश्यामपुर में बंद घर से मिला लापता व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के जयदेवपट्टी गांव से एक बेहद दुखद और रहस्यमयी मामला सामने आया है। गाँव के एक बंद पड़े घर से 55 वर्षीय आमोद कुमार मिश्र का शव बरामद किया गया है। मृतक बीते 30 जून से अपने घर से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता था। मृतक आमोद कुमार मिश्र जयदेवपट्टी निवासी थे। उनके पुत्र आयुष कुमार मिश्रा ने इस संबंध में थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि उनके पिता मंगलवार (30 जून) की सुबह 5 बजे से बिना बताए घर से लापता हैं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार की सुबह जब मृतक की पुत्री शिल्पी कुमारी घर के बाहर निकली, तो उन्हें पास ही स्थित अपने चाचा दुर्गेश मिश्र के बंद पड़े घर से तीव्र दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने जब बंद घर का ताला तोड़ा, तो अंदर बरामदे पर आमोद कुमार मिश्र का शव पड़ा मिला।
घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। साक्ष्यों के संकलन के लिए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो बारीकी से जाँच में जुटी है।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 1 जुलाई को ही गुमशुदगी का मामला दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। उन्होंने कहा कि मामला प्रथम दृष्टया संदेहास्पद लग रहा है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, आमोद कुमार मिश्र का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था और वर्ष 1987 से ही उनका इलाज रांची में चल रहा था। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे जयदेवपट्टी गांव में मातम पसरा हुआ है।
खराब कार्यशैली पर गिरी गाज, गायघाट थानाध्यक्ष हटाए गए, अपराध नियंत्रण, कांडों के निष्पादन व निर्देशों के पालन में लापरवाही पर एसएसपी की कार्रवाई, पुलिस केंद्र भेजे गए
बिहार की स्टेट हाईवे और बड़े पुलों पर भी लगेगा टोल टैक्स, कैबिनेट ने नई नियमावली को दी मंजूरी, 1.25 से 8.10 रुपये प्रति किमी तक होगी दर, फास्टैग से होगी वसूली; बिना फास्टैग और ओवरलोड वाहनों पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क