दरभंगा: शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ‘ड्रग मुक्त’ बनाने की कवायद तेज, जिला पदाधिकारी सख्त
दरभंगा: शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ‘ड्रग मुक्त’ बनाने की कवायद तेज, जिला पदाधिकारी सख्त
दरभंगा: शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ‘ड्रग मुक्त’ बनाने की कवायद तेज, जिला पदाधिकारी सख्त
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जिले में शिक्षण संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री और उपलब्धता पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। समाहरणालय, दरभंगा (मद्यनिषेध एवं उत्पाद प्रशाखा) द्वारा जारी एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को पूरी तरह से ‘ड्रग मुक्त क्षेत्र’ बनाने का निर्देश दिया गया है।
बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) के निर्देशानुसार, राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर के दायरे को ड्रग मुक्त क्षेत्र घोषित कर इसे सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में, 18 मई 2026 को आयोजित NCORD की मासिक बैठक में इस विषय पर समीक्षा की गई थी।
जिलाधिकारी, दरभंगा ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले शैक्षणिक संस्थानों का सर्वे कार्य जल्द पूरा करें और उसकी रिपोर्ट सौंपें। बैठक में यह बात सामने आई थी कि सर्वे का काम शुरू तो हुआ है, लेकिन अभी तक अंतिम प्रतिवेदन (रिपोर्ट) प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है।
जिलाधिकारी ने निम्नलिखित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अविलंब सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा,सहायक औषधि नियंत्रक, दरभंगा,सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, दरभंगा, सभी औषधि निरीक्षक, दरभंगा जिला को मुख्य रूप से निर्देश दिए गए थे।
प्रशासन का मानना है कि शैक्षणिक परिसरों के पास से नशीले पदार्थों के जाल को खत्म करना छात्रों के भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। रिपोर्ट मिलने के बाद इस दिशा में आगे की कानूनी कार्रवाई और सघन अभियान शुरू किया जाएगा।
बिहार पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 12 आईपीएस व 53 बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी की दो अलग-अलग अधिसूचनाएं, कई जिलों के एसडीपीओ, डीएसपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
अपराध गोष्ठी में पुलिस निरीक्षक सख्त,लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और शराब माफियाओं पर नकेल के निर्देश