दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 615.960 लीटर अवैध विदेशी शराब व बीयर बरामद

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा 

जिले में मद्यनिषेध पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा एजेंसी के समीप से एक पिकअप वाहन को जब्त कर उसमें रखी 615.960 लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद मद्यनिषेध पुलिस ने मंगलवार देर रात त्वरित छापेमारी की। इस दौरान पिकअप वाहन से 579.960 लीटर विदेशी शराब एवं 36 लीटर बीयर बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया।

उन्होंने बताया कि मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही शराब तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

सहायक आयुक्त ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।