मुजफ्फरपुर में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई: राजेपुर थाना के ASI मुन्ना कुमार 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर | दीपक कुमार/ क्राइम रिपोर्टर
मुजफ्फरपुर जिले के राजेपुर थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (ASI) मुन्ना कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने कथित रूप से 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, निगरानी विभाग को ASI द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की और आरोपी ASI को 8 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आरोपी ASI को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। मामले में पूछताछ के साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।