बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: विशेष शाखा में 138 पुलिस अवर निरीक्षकों का पदस्थापन, मुख्यालय ने जारी किया आदेश

दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार पुलिस मुख्यालय (कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग) ने राज्य की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से 138 पुलिस अवर निरीक्षकों (एसआई) का विशेष शाखा, बिहार, पटना में पदस्थापन (इंडक्शन) किया है। इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया गया। पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा के अनुरोध पर 27 जनवरी 2026 को प्राप्त 1369 स्वैच्छिक मनोनयनों में से 138 अधिकारियों का चयन किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से विरमित कर विशेष शाखा में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। यह पदस्थापन स्वैच्छिक मनोनयन के आधार पर किया गया है, इसलिए यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।