दरभंगा SSP ने CCTNS कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की, सभी थानों को रियल टाइम डेटा अपलोड करने का दिया निर्देश
दरभंगा SSP ने CCTNS कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की, सभी थानों को रियल टाइम डेटा अपलोड करने का दिया निर्देश
दरभंगा SSP ने CCTNS कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की, सभी थानों को रियल टाइम डेटा अपलोड करने का दिया निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में पुलिसिंग को और अधिक तकनीकी रूप से सशक्त एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने अपने कार्यालय के सभा कक्ष में सभी थानों के CCTNS प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में CCTNS एवं अन्य आईटी आधारित कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए।
SSP ने सभी थाना प्रभारियों एवं CCTNS प्रभारियों को निर्देश दिया कि स्टेशन डायरी, प्राथमिकी (FIR) तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की प्रविष्टि CCTNS पोर्टल पर वास्तविक समय (Real Time) में सुनिश्चित की जाए। साथ ही, प्रत्येक कांड से संबंधित महत्वपूर्ण फोटो एवं वीडियो को नियमानुसार ई-साक्ष्य (E-Sakshya) ऐप पर अपलोड करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुराने लंबित कांडों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS पर अपलोड करने, ई-समन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन तथा दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के भीतर SCRB पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अलावा CriMAC के माध्यम से जीरो FIR को दूसरे राज्यों में भेजने, आरोप पत्र एवं अंतिम प्रपत्र को CCTNS पर अपलोड करने, गुमशुदा व्यक्तियों की फोटो एवं विवरण CCTNS सहित अन्य संबंधित पोर्टलों पर समयबद्ध तरीके से दर्ज करने पर विशेष जोर दिया गया।
SSP ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन CriMAC एवं ICJS पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक सर्च करने तथा मिशन वात्सल्य पोर्टल पर गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित प्रविष्टियां समय पर सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि आईटी आधारित पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण में तेजी लाने तथा विभिन्न पोर्टलों पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेटा अपलोड सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना स्तर पर नियमित निगरानी जारी रहेगी।