दरभंगा पुलिस केंद्र में पीपिंग समारोह आयोजित, प्रिया कुमारी बनीं सार्जेंट मेजर
दरभंगा पुलिस केंद्र में पीपिंग समारोह आयोजित, प्रिया कुमारी बनीं सार्जेंट मेजर
दरभंगा पुलिस केंद्र में पीपिंग समारोह आयोजित, प्रिया कुमारी बनीं सार्जेंट मेजर
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा पुलिस केंद्र में मंगलवार को आयोजित गरिमामय पीपिंग (Pipping) समारोह में पुलिस विभाग की सार्जेंट प्रिया कुमारी को उच्चतर पद का कार्यकारी प्रभार सौंपा गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने उन्हें स्टार पहनाकर “सार्जेंट मेजर” के पद की नई जिम्मेदारी प्रदान की।
समारोह के दौरान एसएसपी ने प्रिया कुमारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करना आवश्यक है। साथ ही पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पीपिंग समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने प्रिया कुमारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।