दरभंगा नगर निगम के वार्ड-26 पार्षद अजय महतो का निधन, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दरभंगा नगर निगम के वार्ड-26 पार्षद अजय महतो का निधन, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दरभंगा नगर निगम के वार्ड-26 पार्षद अजय महतो का निधन, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा नगर निगम के वार्ड संख्या-26 के पार्षद अजय महतो का सोमवार को निधन हो गया। बताया गया कि वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से नगर निगम के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
मुगलपुरा स्थित उनके आवास पर उप महापौर नाज़िया हसन एवं नगर आयुक्त राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वार्ड पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने दिवंगत पार्षद के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अजय महतो का असामयिक निधन समाज और नगर निगम परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य और साहस दें।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नारद यादव, राकेश पासवान, सोनी देवी, राजीव सिंह, विकास कुमार, नवीन सिन्हा, मो. खलीकुजमा, मो. फिरोज, गंगा मंडल, नफीसुल हक ‘रिंकू’, रियासत अली, शंकर जायसवाल, राकेश रोशन, राजू पासवान, सुभाष सौरभ सहित कई वार्ड पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि शामिल रहे। इसके अलावा भोलू यादव, मिथिलेश राय, मो. जमाल हसन, अरुण कुमार, अमरजीत कुमार, मुन्ना खान, संतोष ठाकुर, मो. अनवार, अशोक कुमार, आशुतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भी दिवंगत पार्षद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिवंगत अजय महतो का अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर भिगो स्थित मुक्तिधाम में किया गया, जहां परिजनों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। नम आंखों से सभी ने उन्हें अंतिम विदाई दी।