पानी की बोतल के पैसे के विवाद में हत्या कांड: बहेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निरुद्ध
पानी की बोतल के पैसे के विवाद में हत्या कांड: बहेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निरुद्ध
पानी की बोतल के पैसे के विवाद में हत्या कांड: बहेड़ा पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, बाल अपचारी भी निरुद्ध
दस्तक 7मीडिया /बेनीपुर
बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या और दूसरे को गंभीर रूप से घायल किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में संलिप्त एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 25 जून 2026 की संध्या मोतीपुर गांव में पानी की बोतल के पैसे को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान धर्मवीर कुमार उर्फ गोलू कुमार (पिता– अकलू साह) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि चंदन कुमार पर भी चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल चंदन कुमार का इलाज पटना स्थित पीएमसीएच में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की सहायता से घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।
मृतक की मां पवित्री देवी के लिखित आवेदन पर बहेड़ा थाना कांड संख्या 382/26 दर्ज किया गया, जिसमें ललिता देवी, प्रमोद साहु, प्रभाष कुमार एवं संतोष साहु को नामजद अभियुक्त बनाया गया।
जांच के क्रम में पुलिस ने सबसे पहले नामजद अभियुक्त ललिता देवी को गिरफ्तार किया। उसके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया गया।
इसके बाद 29 जून को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी प्रमोद साहु को पाली चौक से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने भी घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। वहीं, 30 जून को मामले में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोतीपुर निवासी प्रमोद साहु (पिता– स्व. मकसुदन साहु) के रूप में हुई है।
बरामदगी
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू बरामद किया है।
छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
थानाध्यक्ष पंकज कुमार, अपर थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अनुराधा कुमारी, प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक विक्की कुमार एवं प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
15 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें सीएमआर जमा: डीएम कौशल कुमार,दो दिनों में लंबित सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश, लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी
दरभंगा पुलिस केंद्र में पीपिंग समारोह आयोजित, प्रिया कुमारी बनीं सार्जेंट मेजर