15 जुलाई तक हर हाल में पूरा करें सीएमआर जमा: डीएम कौशल कुमार,दो दिनों में लंबित सीएमआर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश, लक्ष्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी

दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) की आपूर्ति में तेजी लाने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों और राइस मिलों द्वारा सीएमआर आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों और राइस मिलरों को निर्देश दिया कि स्वीकृति आदेश के विरुद्ध लंबित सीएमआर की शत-प्रतिशत आपूर्ति अगले दो दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी मिलर शेष सीएमआर आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बिहार राज्य खाद्य निगम को उपलब्ध कराएं।
डीएम ने कहा कि खाद्यान्न प्रबंधन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुचारु बनाए रखने के लिए समयबद्ध सीएमआर आपूर्ति अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी मिलरों को 15 जुलाई तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्ता के साथ सीएमआर जमा करने का निर्देश दिया।
समीक्षा के दौरान पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के बावजूद लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर जमा नहीं कराने पर तारडीह के प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी (बीसीओ) से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला प्रबंधक बिहार राज्य खाद्य निगम निशांत कुमार, सभी प्रखंडों के सहकारिता प्रसार पदाधिकारी तथा संबंधित राइस मिलर मौजूद रहे।