19.14 करोड़ की लागत से बने पालीगंज व्यवहार न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन, मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने किया लोकार्पण
19.14 करोड़ की लागत से बने पालीगंज व्यवहार न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन, मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने किया लोकार्पण
19.14 करोड़ की लागत से बने पालीगंज व्यवहार न्यायालय के नए भवन का उद्घाटन, मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने किया लोकार्पण
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
पटना हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश मीनाक्षी मदन राय ने सोमवार को पालीगंज अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के नवनिर्मित भवन एवं अन्य आधुनिक न्यायिक सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन किया। लगभग 19 करोड़ 14 लाख की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक न्यायालय परिसर के शुरू होने से पालीगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को न्यायिक सेवाएं अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्य न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि नए न्यायालय भवन के संचालन से आम लोगों को न्याय के लिए दानापुर या पटना जाने की आवश्यकता काफी हद तक समाप्त होगी। इससे न्याय तक पहुंच आसान होगी और मामलों के निष्पादन में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले यह न्यायालय अनुमंडल कार्यालय के पुराने भवन से संचालित होता था, जबकि अब सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त आधुनिक परिसर उपलब्ध हो गया है।
नवनिर्मित न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायालय भवन के साथ-साथ न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय परिसर, अधिवक्ताओं के बैठने एवं कार्य करने हेतु आधुनिक अधिवक्ता संघ भवन (लॉयर्स हॉल) तथा सुरक्षा मानकों के अनुरूप बंदियों के लिए हाजत भवन का भी निर्माण किया गया है।
उद्घाटन समारोह में पटना हाईकोर्ट के माननीय न्यायाधीश राजीव रंजन प्रसाद, मोहित शाह और अवनीश कुमार सहित कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं अधिवक्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य न्यायाधीश के दौरे को देखते हुए राजधानी पटना से पालीगंज तक पूरे मार्ग और समारोह स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने वीवीआईपी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया।