पूर्णिया :रूपौली पुलिस अंचल निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा का निधन, इलाज के दौरान पटना में ली अंतिम सांस,दरभंगा में सेवा दे चुके थे श्री मिश्रा

पूर्णिया, प्रतिनिधि।
रूपौली पुलिस अंचल निरीक्षक हरिशंकर मिश्रा का सोमवार देर रात लगभग 11:30 बजे पटना के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, 26 जून की रात बिरौली बाजार स्थित अपने आवास की छत से गिर जाने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अगले दिन सुबह मकान मालिक की नजर उन पर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद उन्हें तत्काल रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान सोमवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
हरिशंकर मिश्रा अपने कर्तव्यनिष्ठ और सरल स्वभाव के लिए पुलिस महकमे में सम्मानित माने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों में भी गहरा शोक व्याप्त है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।