दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीएम ने नवजात को पिलाई दो बूंद जिंदगी की, 2 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, 7.54 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य | अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीएम ने नवजात को पिलाई दो बूंद जिंदगी की, 2 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, 7.54 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य | अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दरभंगा में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, डीएम ने नवजात को पिलाई दो बूंद जिंदगी की,
2 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान, 7.54 लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य | अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में पाँच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कुशेश्वरस्थान से किया गया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने नवजात शिशु को पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ने भी नवजात बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई और स्वास्थ्यकर्मियों का उत्साहवर्धन किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह विशेष अभियान 28 जून से 2 जुलाई 2026 तक चलेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन्म से पाँच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए घर-घर जाकर शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने कहा कि पोलियो एक गंभीर बीमारी है, जो स्थायी दिव्यांगता का कारण बन सकती है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय समय पर पोलियोरोधी दवा की दो बूंद पिलाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं।
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में 7 लाख 54 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए 2,028 टीमों का गठन किया गया है।
अभियान स्थल के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी जिलाधिकारी को दी। इस पर डीएम ने सभी अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की तत्काल जांच कराने तथा बिना वैध अनुमति संचालित पाए जाने वाले केंद्रों को सील कर विधिसम्मत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला सामुदायिक उत्प्रेरक रवि कुमार, जिला लेखा प्रबंधक बसंत कुमार झा सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
दरभंगा की सभी 308 पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, खराजपुर में हुआ मुख्य कार्यक्रम
हर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस: मंत्री कुमार शैलेंद्र, हायाघाट के आनंदपुर सोहरा में हुआ भव्य आयोजन, ग्राम स्वराज, महिला सशक्तिकरण और सतत विकास लक्ष्यों पर दिया गया जोर