सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल, तीन डीएमसीएच रेफर, ट्रक जब्त।
सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल, तीन डीएमसीएच रेफर, ट्रक जब्त।
सड़क हादसे में बाइक सवार चार युवक घायल, तीन डीएमसीएच रेफर, ट्रक जब्त।
दस्तक 7 मीडिया प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
तिलकेश्वर थाना क्षेत्र के सपही गांव के समीप शुक्रवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की ठोकर से बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कुशेश्वरस्थान पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इनमें से तीन युवकों की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। वहीं एक घायल युवक का इलाज परिजनों द्वारा एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। सभी घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना के संबंध में तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष केशरी नंदन कुमार राम ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए युवकों की पहचान की जा रही है तथा उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। हालांकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।