बिरौल में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम,प्रशासन की रही मुस्तैदी, कर्बला में छह ताजिया का हुआ मिलान
बिरौल में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम,प्रशासन की रही मुस्तैदी, कर्बला में छह ताजिया का हुआ मिलान
बिरौल में शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम,प्रशासन की रही मुस्तैदी, कर्बला में छह ताजिया का हुआ मिलान
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल क्षेत्र में मुहर्रम का त्योहार प्रशासन की कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों से निकले ताजिया जुलूसों में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी, जो आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए कर्बला पहुंची।
शुक्रवार शाम चार बजे से ही विभिन्न इलाकों से ताजिया जुलूस निकलने शुरू हो गए। थाना क्षेत्र के गाछी टोला, बिचला टोला, जिरात, नगर पंचायत अफजला खेबा और डुमरी के अखाड़ों से निकले ताजिया जुलूस मदरसा रहमनिया रोड होते हुए कर्बला पहुंचे। वहीं, बलिया गांव से भी भव्य ताजिया जुलूस बिरौल पहुंचा।
कर्बला में आधा दर्जन से अधिक ताजिया मिलान के पश्चात युवाओं ने पारंपरिक लाठी खेल का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ युवाओं को मामूली चोटें भी आईं, जिनका उपचार स्थानीय स्तर पर किया गया। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसडीएम शशांक राज और एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने स्वयं पूरे कार्यक्रम की कमान संभाली और अंतिम ताजिया जुलूस के समापन तक निगरानी बनाए रखी। शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती चप्पे-चप्पे पर की गई थी। इस दौरान बीडीओ प्रदीप कुमार झा, सीओ आदित्य शंकर। पुनि पर्यवेक्षी पदाधिकारी अमृत लाल वर्मन,थानाध्यक्ष चन्द्र मणि, घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार, अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के अलावा पीएसआई की पूरी टीम के साथ भारी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे। प्रशासन की सक्रियता और स्थानीय निवासियों के सहयोग से देर रात को मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मौके पर सभी मुहर्रम कमेटी के सदस्य अपने- अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे।