भालपट्टी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
भालपट्टी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
भालपट्टी थाना का एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दरभंगा ने गुरुवार को भालपट्टी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों, लंबित मामलों तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल रजिस्टर, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी, हाजत पंजी, गिरफ्तारी पंजी तथा पीसी रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन और आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा थाना में संधारित पंजीयों और लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके निष्पादन के लिए समयबद्ध कार्रवाई पर बल दिया गया।
पीसी रजिस्टर की समीक्षा के दौरान समन, बीडब्ल्यू (BW), एनबीडब्ल्यू (NBW), इश्तिहार एवं कुर्की से संबंधित मामलों की प्रगति का जायजा लिया गया। एसएसपी ने निर्देश दिया कि लंबित समन, बीडब्ल्यू एवं एनबीडब्ल्यू की तामिला प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर सुनिश्चित की जाए, जबकि इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई तीन दिनों के अंदर पूरी की जाए।
इसके अलावा थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा हाजत सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। हाजत की सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
आगामी मुहर्रम पर्व को देखते हुए एसएसपी ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सीसीटीएनएस (CCTNS) से संबंधित कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। एसएसपी ने पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
एलिवेटेड परियोजना से प्रभावित कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण, स्थानांतरण की तैयारी तेज, आम लोगों को सेवाओं में बाधा न हो, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
लहेरियासराय थाना में एसएसपी की समीक्षा बैठक, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश