एलिवेटेड परियोजना से प्रभावित कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण, स्थानांतरण की तैयारी तेज, आम लोगों को सेवाओं में बाधा न हो, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
एलिवेटेड परियोजना से प्रभावित कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण, स्थानांतरण की तैयारी तेज, आम लोगों को सेवाओं में बाधा न हो, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
एलिवेटेड परियोजना से प्रभावित कार्यालयों का डीएम ने किया निरीक्षण, स्थानांतरण की तैयारी तेज,
आम लोगों को सेवाओं में बाधा न हो, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
एलिवेटेड सड़क परियोजना के तहत प्रभावित होने वाले सरकारी कार्यालयों और परिसरों का गुरुवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान प्रभावित होने वाले कार्यालयों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना तथा उनके सुचारु और व्यवस्थित स्थानांतरण की संभावनाओं की समीक्षा करना था।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परियोजना के अलाइनमेंट में आने वाले जिला अवर निबंधक कार्यालय, लहेरियासराय थाना, महिला थाना एवं पर्यवेक्षण गृह का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने संबंधित परिसरों की उपलब्ध भूमि, भवन संरचना और प्रशासनिक गतिविधियों का अवलोकन कर आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्यालयों के स्थानांतरण की प्रक्रिया इस प्रकार सुनिश्चित की जाए कि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं के उपयोग में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही प्रशासनिक कार्यों का संचालन भी निर्बाध रूप से जारी रहे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रभावित कार्यालयों के लिए वैकल्पिक स्थानों, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से उपयुक्त व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से समीक्षा की गई।
मौके पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रवि प्रकाश, जिला अवर निबंधक स्वीटी सुमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।