मोरो हाई स्कूल में रोबोटिक्स और एआई की पढ़ाई शुरू, बच्चों ने बनाए स्मार्ट प्रोजेक्ट
मोरो हाई स्कूल में रोबोटिक्स और एआई की पढ़ाई शुरू, बच्चों ने बनाए स्मार्ट प्रोजेक्ट
मोरो हाई स्कूल में रोबोटिक्स और एआई की पढ़ाई शुरू, बच्चों ने बनाए स्मार्ट प्रोजेक्ट
हनुमाननगर,संवाददाता /
प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरो में विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया है। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को आधुनिक तकनीकों के उपयोग और उनके व्यावहारिक पक्ष की जानकारी दी गई।
प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने बताया कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक तकनीक, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), साइबर सेफ्टी तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक बनाना है। इसी दिशा में विद्यालय में रोबोटिक्स की बुनियादी जानकारी और ऑर्डिनो (Arduino) आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण सत्र का संचालन प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार और शिक्षक अनुराग कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्मार्ट डस्टबिन, जंपिंग फ्रॉग, मूविंग कैमरा और स्मोक डिटेक्टर जैसे प्रोजेक्ट तैयार करना सीखा। बच्चों ने ऑर्डिनो किट पर स्वयं अभ्यास कर विभिन्न मॉडल के संचालन और प्रोग्रामिंग की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में तकनीक को लेकर विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। शिक्षकों ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से छात्रों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार की भावना और तकनीकी दक्षता का विकास होगा, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।