13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, ACJM बेनीपुर ने SSP को दिए नए सिरे से जांच के आदेश
दस्तक 7 मीडिया ,बेनीपुर /विधि संवाददाता।
बहेरा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर, वार्ड संख्या-25 निवासी 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (ACJM)-I बेनीपुर की अदालत ने महत्वपूर्ण आदेश पारित करते हुए पुलिस की अंतिम प्रतिवेदन (क्लोजर रिपोर्ट) को खारिज कर दिया है। न्यायालय ने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए दरभंगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को 90 दिनों के भीतर नए अनुसंधानक की नियुक्ति कर अग्रेतर अनुसंधान कराने का निर्देश दिया है।

