गायघाट | मोहर्रम को लेकर रामनगर में शांति समिति की बैठक:ताजिया जुलूस निर्धारित मार्ग से निकालने और शांति बनाए रखने के निर्देश

दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट पुलिस ने आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर रामनगर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा और थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में ताजिया जुलूस की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई। सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा ने कहा कि मोहर्रम शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। ताजिया और अलम केवल निर्धारित मार्गों से निकाले जाएंगे। जुलूस में झंडों की ऊंचाई तय मानकों के अनुसार रखनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई नई परंपरा नहीं शुरू की जाएगी। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी रखेगी। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने को कहा गया।
थानाध्यक्ष ने मुस्लिम समाज से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। क्षेत्र की शांति में बाधा डालने वालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।