घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन के नीचे छिपाई गई 77 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज
घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन के नीचे छिपाई गई 77 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज
घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन के नीचे छिपाई गई 77 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ घनश्यामपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मंगलवार देर रात रसियारी गांव में छापेमारी कर जमीन के नीचे बोरे में छुपाकर रखी गई 77 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद की है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को रसियारी गांव में भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थों के भंडारण की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की सत्यता जांचने के बाद पुलिस टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए देर रात को ही संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी। सघन तलाशी के दौरान पुलिस तब हैरान रह गई जब जमीन के नीचे से 77 बोतल कोडीन युक्त प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ, जिसे बेहद शातिराना तरीके से बोरे में बंद कर गाड़ा गया था। पुलिस ने इस मामले में रसियारी गांव के निवासी रामपुनित झा के पुत्र मोनू कुमार झा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद कफ सिरप को जब्त कर पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इस मामले को लेकर घनश्यामपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी छापेमारी जारी है और जल्द ही वे भी सलाखों के पीछे होंगे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर अर्चना कुमारी ने बताया कि बरामद की गई कफ सिरप का सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आते ही आगे की कानूनी प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि नशे के इस काले कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस व संबंधित विभाग का यह संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।