बेनीबाद में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च:प्रशासन ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया, शांति की अपील
बेनीबाद में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च:प्रशासन ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया, शांति की अपील
बेनीबाद में मुहर्रम को लेकर फ्लैग मार्च:प्रशासन ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया, शांति की अपील
दीपक कुमार/ गायघाट
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार की शाम सीमावर्ती क्षेत्र बेनीबाद में पुलिस प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने किया।
फ्लैग मार्च थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और सीमावर्ती क्षेत्रों एवं अन्य संवेदनशील स्थलों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस एवं सशस्त्र बल के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए आम लोगों से संवाद स्थापित किया और पर्व को आपसी भाईचारे, शांति तथा सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
प्रशासन की तैयारियां
थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने कहा कि मुहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
सोशल मीडिया पर निगरानी
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्टों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।