सरकार की ओर से चयन स्थल पर ही रहेगा बस पराव,29 सितंबर से संचालन होगा डुमरी जीरो माइल बस पराव,एसडीएम, एसडीपीओ की संयुक्त बैठक में बस मालिकों व इंचार्जों को दिया गया निर्देश।

नीलेश /बिरौल,दरभंगा।

नगर क्षेत्र के चौक चौराहे के सड़कों पर अवैध रूप से बसें खड़ी कर दिये जाने से उत्पन्न यातायात की समस्या को लेकर एसडीएम उमेश कुमार भारती एवं एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी के संयुक्त अध्यक्षता में सभी बस मालिकों एवं स्थानीय इंचार्जों के साथ बैठक की। बैठक के शुरू होते ही दरभंगा कुशेश्वरस्थान एवं दरभंगा सहरसा रुट पर चलने वाली बस मालिकों के बारे में जानकारी लिया।जिसमें उक्त रुट पर चलाने वाले दरभंगा केशरी के बस या उसके प्रतिनिधि के नहीं आने पर एतराज जताते हुए महत्वपूर्ण बैठक में नहीं लेना उनकी मनमानी को दर्शाता है। उन्होंने उपस्थित बस मालिक व प्रतिनिधियों से प्रमंडलीय आयुक्त की ओर से जारी अधिसूचना को पढ़ कर बताते हुए कहा कि सरकारी आदेशों का पालन करना एसडीएम का दायित्व है।इस दौरान उन्होंने सुपौल बाजार के भगत सिंह स्मारक चौक पर अवैध रूप से बस पराव हटा कर प्रशासन की ओर से चयनित स्थल पर ही बस ठहराव कराने का कहा।

इसमें किसी प्रकार का अर्चन आने पर उन्होंने उसे दूर करने का भरोसा दिया। उन्होंने 29 सितंबर को डेडलाइन जारी करते हुए कहा कि उक्त तिथि तक बस स्टैंड डुमरी जीरो माइल में बस नहीं ठहराव किया गया तो मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त कर सरकारी आदेश का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का संकेत दिया।