दरभंगा

आयकर विभाग की टीम ने मशरफ बाजार मे सुबह से लेकर देर रात तक अशोका कैटल एंड पोल्ट्री फीड प्राईवेट लिमिटेड पर छापेमारी करती रही। इस दौरान आयकर विभाग की और से कोई पुख्ता जानकारी मीडिया को नहीं दी गई हैं। लेकिन आशंका जतायी जा रही हैं कि छापेमारी के दौरान टीम को कई जानकारियां मिली हैं ,कागजात मिलें हैं जिसके आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना हैं कि आयकर विभाग की टीम को कई जमीन के कागजात मिलें हैं ,दर्जनों बेंक के खाते एवं पासबुक मिलें हैं। बताया जा रहा हैं कि कंपनी के करीब देश भर मे फैले 13ठिकानों पर एक साथ छापेमारी चल रही हैं। इस कंपनी के मालिक के घर हुई छापेमारी मे बताया जा रहा हैं कि टीम के सदस्यों को महत्वपर्ण् जानकारी यह भी मिली हैं कि कई वर्षों से जीएसटी बिल नहीं भरा गया हैं हालांकि विगत कुछ वर्ष पहले खाद्य पदार्थों पर जीएसटी नहीं भरा जाता था लेकिन जीएसटी मे बार बार संशोधन के बाद कुछ मात्रा मे जीएसटी का भरा जाना अनिवार्य हैं। यही नहीं कंपनी के कई खातों पर लेन देंन किया गया हैं। नगद माल खरीदने और नगद बेचने के भी सबूत मिलें हैं। यही आयकर की टीम  खरीद बिक्री को देख रही हैं और जांच पड़ताल कर रही हैं। हालांकि आयकर विभाग की और से अब तक हुई कारवाई का ब्यौरा मीडिया के समक्ष खुलासा नहीं किया गया हैं। संभावना जतायी जा रही हैं कि आयकर विभाग जिस मकसद से छापेमारी कर रही हैं इसमें बहूत सारे ऐसे सुराग मिलें हैं जो कंपनी के मालिक की परेशानियां बढ़ा  सकती हैं।