दस्तक 7मीडिया के खबर का असर :वायरल वीडियो पर गिरी गाज: महिला दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,एक सिपाही दारोगा पर भारी ?
दस्तक 7मीडिया के खबर का असर :वायरल वीडियो पर गिरी गाज: महिला दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,एक सिपाही दारोगा पर भारी ?
दस्तक 7मीडिया के खबर का असर :वायरल वीडियो पर गिरी गाज: महिला दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित,एक सिपाही दारोगा पर भारी ?
दस्तक 7 मीडिया /मधुबनी
सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित एक महिला पुलिस पदाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। तीनों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।इस मामले को दस्तक 7मीडिया ने खबर प्रकाशित किया था।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मधुबनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो सामने आया, जिसमें अररिया संग्राम थाना की एक महिला पुलिस पदाधिकारी वाहन के भीतर रुपए गिनती हुई दिखाई दे रही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झंझारपुर से तत्काल जांच कराई।
जांच एवं सत्यापन के दौरान यह सामने आया कि वायरल वीडियो लगभग दो माह पुराना है। वीडियो में दिख रही महिला पुलिस पदाधिकारी की पहचान अररिया संग्राम थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक सोनल कुमारी के रूप में हुई, जो वर्तमान में अवकाश पर हैं। जांच में यह भी पाया गया कि उक्त वाहन पर ड्यूटी के दौरान उनके साथ महिला सिपाही सौन्दर्या राय तथा सिपाही गौतम कुमार भी तैनात थे।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान वाहन में रुपए गिनने जैसी गतिविधि अत्यंत संदेहास्पद प्रतीत होती है और इससे पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच जारी रहेगी और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को पुलिस विभाग द्वारा अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस मामले में ऐसा प्रतीत हो रहा हे कि गाड़ी पर बैठा सिपाही ही रुपये बंदरबांट का वीडियो बना रहा था ,जो वायरल कर दिया ,कहा जा सकता हे एक सिपाही दरोगा पर भारी।