6 जुलाई को आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी, पुरानी पेंशन, प्रोन्नति और संविदा कर्मियों के स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर होगा धरना
6 जुलाई को आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी, पुरानी पेंशन, प्रोन्नति और संविदा कर्मियों के स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर होगा धरना
6 जुलाई को आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी,
पुरानी पेंशन, प्रोन्नति और संविदा कर्मियों के स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर होगा धरना
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जिला शाखा दरभंगा की कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष अनिता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला मंत्री सिकंदर कुमार ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि 13 जून 2026 को आयोजित जिला सम्मेलन में विभागीय रोक के बावजूद 18 प्रखंडों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। उन्होंने बताया कि जिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक पूर्ण कमेटी का गठन नहीं हो सका है, वहां अगस्त माह तक संगठन विस्तार का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
सिकंदर कुमार ने कहा कि राज्य संघ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है और विभागीय अधिकारियों से नियमित वार्ता कर रहा है। उन्होंने एएनएम, जीएनएम, लिपिक एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति, संवर्गीय नियमावली में संशोधन सहित अन्य मांगों को संगठन की प्राथमिकता बताया। साथ ही नव निर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन और महासंघ के कार्यक्रमों में कर्मचारियों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में कोषाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए सदस्यता अभियान और संघर्ष कोष को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री फुल कुमार झा ने कहा कि राज्य महासंघ की सामान्य परिषद के निर्णय के अनुसार कर्मचारियों की समस्याओं, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, ठेका एवं संविदा कर्मियों के स्थायीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर 6 जुलाई 2026 को दरभंगा प्रमंडल समिति के बैनर तले आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांगपत्र भी सौंपा जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत 10 अगस्त 2026 को सभी जिला मुख्यालयों में जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा जाएगा।
बैठक में अनिता कुमारी, सिकंदर कुमार, सुधाकर सिंह, संजय कुमार मंडल, विजय लक्ष्मी, अनुराधा कुमारी, निर्मला कुमारी, मो. शमीम अख्तर, अर्जुन प्रसाद यादव, करण कुमार सहित संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारी उपस्थित थे।
नवविवाहिता की हत्या, फरार सास की बहेड़ा थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी,न्यायिक हिरासत में भेजा गया
फैज हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन, उच्च स्तरीय जांच, स्पीडी ट्रायल, मुआवजा और नौकरी की मांग; बढ़ते अपराध पर जताया आक्रोश