नवविवाहिता की हत्या, फरार सास की बहेड़ा थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी,न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नवविवाहिता की हत्या, फरार सास की बहेड़ा थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी,न्यायिक हिरासत में भेजा गया
नवविवाहिता की हत्या, फरार सास की बहेड़ा थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी,न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
घनश्यामपुर पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपित सास योगिया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बहेड़ा थाना क्षेत्र के मकरमपुर गांव स्थित उसकी ननद के घर से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
यह मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कन्हैई गांव का है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने घनश्यामपुर थाना में पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी।
घटना के बाद से पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित सास योगिया देवी मकरमपुर गांव में अपने रिश्तेदार के घर छिपी हुई है। सूचना के आधार पर घनश्यामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए योगिया देवी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने योगिया देवी को थाना लाकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि इस संबंध में घनश्यामपुर थाना कांड संख्या 118/25 दर्ज है। एफआईआर में मृतका के पति, ससुर और सास को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है तथा अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
जगतवीर राय को न्याय दिलाने की मांग को लेकर समाहरणालय पर हल्ला बोल, पप्पू यादव ने दी चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी
6 जुलाई को आयुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी, पुरानी पेंशन, प्रोन्नति और संविदा कर्मियों के स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर होगा धरना