दरभंगा की प्रिया ने BPSC में रचा इतिहास, पहले प्रयास में हासिल की 10वीं रैंक,
CAPF असिस्टेंट कमांडेंट में भी सफल, दादी का सपना किया पूरा
दस्तक 7मीडिया /सदर
दरभंगा लक्ष्मी सागर साधुगाछी निवासी सुभाष चंद्र लाल की पुत्री प्रिया ने BPSC 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में 10वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि प्रिया ने यह सफलता पहले ही प्रयास में प्राप्त की है।
शैक्षणिक सफर प्रिया ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा और मैट्रिक तक की पढ़ाई पटना में हुई। इंटरमीडिएट दरभंगा से करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की।
प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय माता गृहिणी ज्योति कुमारी, पिता सुभाष चंद्र लाल, चाचा संतोष कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव, संजय यादव सहित अपने शिक्षकों और परिवार के सभी सदस्यों को दिया।
दादी का सपना पूरा भावुक होते हुए प्रिया ने बताया,दादा स्व. श्याम बिहारी यादव और दादी की इच्छा थी कि पोती को बड़े पद पर देखें। अफसोस दादा यह दिन नहीं देख सके, लेकिन दादी का सपना पूरा कर बेहद खुशी हो रही है।
दोहरी सफलता गौरतलब है कि प्रिया ने UPSC CAPF परीक्षा में भी सफलता हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए चयनित हुई हैं।
इस दोहरी सफलता से पूरे लक्ष्मी सागर मोहल्ले में जश्न का माहौल है। छात्र-छात्राओं के बीच प्रिया की चर्चा हो रही है और वे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।