भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर दरभंगा में विरोध, दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने समेत कारवाई की मांग
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर को लेकर दरभंगा में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। समाजसेवी प्रियंका झा के नेतृत्व में शहर में आक्रोश मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
मार्च के दौरान प्रियंका झा ने पुलिस की कार्रवाई को “कायरतापूर्ण रवैया” बताते हुए कहा कि जिन पुलिसकर्मियों ने भरत भूषण तिवारी की हत्या की है, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ पुलिसकर्मियों का निलंबन मात्र औपचारिक कदम है और इसे किसी भी तरह से पर्याप्त सजा नहीं माना जा सकता।प्रियंका ने कहा कि निलंबन कोई सजा नहीं हे।
