70वीं बीपीएससी में लक्ष्य दरभंगा का शानदार प्रदर्शन, दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने पाई सफलता,
बीएएस, बीपीएस, वित्त, राजस्व, ग्रामीण विकास समेत विभिन्न सेवाओं में चयनित हुए छात्र-छात्राएं, संस्थान में खुशी का माहौल
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की अंतिम परीक्षा में लक्ष्य सिविल सेवा संस्था, बंगालीटोला, लहेरियासराय के दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर दरभंगा जिले का नाम रोशन किया है। संस्थान को प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय सेवाओं में चयनित अभ्यर्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

